Yamunotri Highway: यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, फिसलकर खाई की तरफ लटकी

Bus Accident On Yamunotri Highway News: हादसे का कारण ओवरस्पीड बातया जा रहा है | बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खायी की तरफ पहुंच गई |

 

यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपरह हादसा हो गया | डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई | बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई |

जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है | बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई| बस में 28 यात्री सवार थे | प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी सुरक्षित हैं | यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है | बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है | हाईवे पर यातायात सुचारु है |

Leave a Reply

error: Content is protected !!