Chardham yatra 2023: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत

यात्री के सीने में दर्द होने के कारण वो बेहोश हो गए | जिसके बाद आश्रम के कर्मचारी और उनकी साथियों ने उन्हें उचार के लिए जिला अस्पताल ले गए | जहां पर डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया |
चारधाम यात्रा के चौथे दिन गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए पश्चिम बांग्ला के एक बुजर्ग यात्रा की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई | पुलिस ने शव का पंचानामा भर परिजनों को सौंप दिया है | जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पुत्र परमार्थ नाथ विश्वास(75) निवासी गिरीश घोष रोड, डी ब्लाक बेलूरमठ हावड़ा पश्चिम बंगाल मगलवार को गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए आए थे |
वह जनपद मुख्यालय से एक किमी उजली के एक आश्रम में रुके हुए थे | दिन में उनके सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गए | जिसको बाद आश्रम के कर्मचारी और उनके साथियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए | जहां पर डॉक्टरों ने मुत घोषित कर दिया | डॉक्टरों ने बताया कि यात्री की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है |

 

published By: Ruchi Jugran

Leave a Reply

error: Content is protected !!