News: पिथौरागढ़ में मिली दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल्स|

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मिली दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल्स|

 

पिथौरागढ़ | दुनिआ की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल बटरफ्लाई काउंट सीजन -4 अभियान के दौरान मिली इसके साथ ही हिमालयन गोल्डन बर्ड विंग ,जो भारत में मिलने वाली सबसे बड़ी तितली है वह भी देखी गई | बटरफ्लाई काउंट सीजन 4 अभियान जो की विंग्स फोडेशन के द्वारा जिले में चल रहा है इसके तहत अब तक 200 से अधिक तितलियों की प्रजातियां देखी जा चुकी है | अभियान के दौरान पिथौरागढ के मुनस्यारी में दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल्स तथा सबसे बड़ी तितली गोल्डन बर्ड विंग मुन्स्यारी में देखने को मिली, इससे पहले यह तितली पिथौरागढ़ के डीडीहाट में देखने को मिली |

गोल्डन बर्ड विंग मादा आकार में लगभग 194 एमएम की होती है | जबकि नर लगभग 106 एमएम के होते है | इससे पहले भारत की सबसे बड़ी तितली सदन बर्ड को माना जाता था | मुनस्यारी और डीडीहाट स्थान हिमालय गोल्डन बर्ड विंग तितलियों के लिए मशहूर है | दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल्स जिसे फिएरा ट्रोक्याल के नाम से भी जाना जाता है | इसका आकार लगभग 15 से 22 एमएम का होता है | यह बहुत धीमी गति से उड़ते है | यह अधिकतर सूखे और खुले स्थान में देखने को मिलते है |

Leave a Reply

error: Content is protected !!