डीडीहाट में बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई |

डीडीहाट में बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई |

डीडीहाट संवाददाता | डीडीहाट में बाबा साहेब अम्बेडकर की 132वीं  जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाई गई | इसी के उप्लक्ष पर प्रभात फेरी माल्यार्पण एवं गोष्टी  का आयोजन किया गया | उत्तराखंड एसटी एस सी इम्प्लांट फाउंडेशन शाखा द्वारा डीडीहाट में बाबा साहेब अम्बेडकर की 132 वी  जयंती  समारोह का आयोजन किया  गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभात  फेरी  से की गई , जो की डीडीहाट के सरकारी और निजी विद्यालयों द्वारा निकली गई | प्रभात फेरी जीआईसी मैदान से गुजरकर आंबेडकर पार्क पहुंची | तथा पार्क में बाबा साहेब की मूर्ति का मूल्यार्पण  डीडीहाट संगठन के जे जे एस सहित  तमाम संगठन द्वारा किया गया |

इसके उपरांत गोष्टी का आयोजन ब्लॉक प्रमुख बबिता चुफाल की अध्यक्षता में किया गया | गोष्टी के दौरान सभी वक्ताओं ने संविधान के नियमो का पालन करने का अनुग्रहण  किया ,इसके साथ ही बाबा साहेब के जीवन संघषो व उनके सिद्धांतो को याद किया गया | कार्यक्रम का संचालन गणेश खत्री द्वारा किया गया |

इस कार्यक्रम में शिव सिंह मर्तोलिया ,आनंद सिंह ,दुष्यंत पांगती, रघुनाथ चौहान, गोविन्द राम आर्या ,काशी  राम ,भूपेंद्र आर्या , रोशन लालवानी ,गोकर्ण लोहिया, कुसुम जोशी ,गंगा राम आदि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

error: Content is protected !!