Chardham Yatra: 25 लाख के करीब पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा, चार लाख श्रद्धालु कर चुके चारों धामों के दर्शन

Chardham Yatra 2023 Update: सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया है | चारों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कोई संख्या तय नहीं है | लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है |
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 25 लाख पार पहुंचने वाला है | इसमे केदारनाथ धाम के लिए सा सबसे अधिक 8.65 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है | मौसम खराब होने से फिलहाल 8 मई तक केदारनाथ के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है | पूर्व में जिन यात्रियों ने पंजीकरण किया है, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी |
सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया है | चारों धामों में दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की कोई संख्या तय नहीं है लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है |पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 22 फरवरी से अब तक चारधाम यात्रा के लिए 24.53 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है | इसमें 22 अप्रैल से 5 मई तक चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके है |
सयुंक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है | खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम को पंजीकरण रोका गया है | बद्रीनाथ,गंगोत्री व युनोत्री धाम के लिए नियमित रूप से पंजीकरण हो रहे हैं |

 

 

Published By: Ruchi Jugran

Leave a Reply

error: Content is protected !!