चारधाम यात्रा 2023: चारधाम यात्रा के लिए इस बार बेहद कड़ी सुरक्षा होगी हरिद्वार से चारो धामों तक

Chardham Yatra

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करन सिंह नगन्याल (आईजी गढ़वाल) के अनुसार इस यात्रा के लिए मित्र पुलिस पूरी तरह तैयार है| हरिद्वार से चारो धामों के मार्ग में 48 पुलिस ठाणे और 78 पुलिस चौकिया है| इनके अतिरिक्त अस्थायी पुलिस चौकिया भी खोली गयी है जिनकी संख्या 57 है

 

इस वर्ष चारधाम यात्रा में सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है| यातायात व्यवस्था सुचारु रहे इसका भी ध्यान रखा गया है| इन दोनों के लिए 4000 से अधिक सिपाहियों और सहियोगी बलों की तैनाती की गयी है| इनकी जिम्मेदारियाँ भी तय कर दी गयी है- यात्रियों को रास्ता बताने से लकर गाड़ियों की पार्किंग तक| आपात स्थिति के लिए एसडीआरएफ की संख्या भी बड़ाई गयी है| वर्ष 2022 में एसडीआरएफ की संख्या 27 थी जिसे बढ़ाकर 31 कर दिया गया है| जहाँ-जहाँ आवश्यकता है वहाँ-वहाँ जल पुलिस और गोताखोरों के दल भी तैनात रहेंगे|

इस तरह होगी फोर्स की तैनाती

सिविल पुलिस
एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, 61 सब इंस्पेक्टर, 248 हेड कांस्टेबल, 193 महिला कांस्टेबल, 995 होमगार्ड और 882 पीआरडी जवान, 972 कांस्टेबल,

जल पुलिस
24 जवान और 28 गोताखोर

यातायात पुलिस
11 इंस्पेक्टर, 27 सब इंस्पेक्टर, 152 कांस्टेबल, 259 होमगार्ड और 93 पीआरडी जवान, 96 हेड कांस्टेबल

धामों में फोर्स की संख्या
बदरीनाथ धाम-  200
केदारनाथ-       150
यमुनोत्री-           40
गंगोत्री-             45

Leave a Reply

error: Content is protected !!