Asian Games 2023 : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4 -2 से हराया | गोल्ड मैडल के और करीब जाते हुई भारतीय टीम |

भारतीय पुरुषो की हॉकी टीम ने गुरुवार को जापान को 4-2 से हरा दिया | युवा स्ट्राइकर अभिषेक ने दो गोल मारे | युवा स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की मदद से भारीतय हॉकी टीम ने पूर्व चैंपियन जापान को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज अपने नाम करली है | भारत से बाकी के गोल मनदीप सिंह और अमित रोहिदास ने किए | भारत ने पहले तीनों क्वार्टर में गोल किए, लेकिन चौथा क्वार्टर मे जापान ने गोल करे।
दोनों टीमें मैच से पहले पिछली बार चेन्नई में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां जापान ने भारत को 5-0 से हराया था। 19वें एशियाई खेलों में अब तक, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले दो गेम बड़े अंतर से जीते हैं। पिछले हफ्ते पूल ए में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया और मंगलवार को हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। जापान को हराकर अब जीत की हैट्रिक लगाई। भारत का अगला मैच शनिवार को पडोसी देश पाकिस्तान से है |

Author – Hardik Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!