कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता की शिकायत दर्ज

congress party huge flags

उत्तराखण्ड : अभी हाल ही में कर्नाटक मे चिंतापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याक्षी मणिकांत राठौर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर टिप्पणी की , उसी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं में रोष है | कांग्रेस नेताओं के अनुसार भाजपा प्रत्यक्षी ने कॉंग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार जनो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे कांग्रेस नाराज है| कांग्रेस देश के विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेता राठौर द्वारा दिये गये आपत्तिजनक बातो का विरोध करेगी और पुलिस थानों में नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी तहरीर देगी |
इसी विरोध स्वरूप राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल नेगी और अन्य कोंग्रेसी कार्यकर्ता देहरादून कोतवाली पहुंचे और उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ नारेबाजी की और नेता के खिलाफ पुलिस से जल्द मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी ,साथ ही जोशी ने बताया की भाजपा नेता के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पर की गयी टिपण्णी से राज्य के लोग नाराज हैं और राज्य की कांग्रेस ने ऐसे भाजपा नेताओं के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ इसके चलते भाजपा के नेता ऐसे आपत्तिजनक बोल बोलने के लिए बेखोब हैं |

published by: Rahul Rawat

Leave a Reply

error: Content is protected !!