पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र की जलेबी को मिली एक नई पहचान , एक बार खाएंगे तो हो जाएंगे दीवाने |

पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र की जलेबी को मिली एक नई पहचान , एक बार खाएंगे तो हो जाएंगे दीवाने |

उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए मशहूर है ,तथा यह का वड्डा बाजार जलेबी के लिए मशहूर है | पिथौरागढ़ के वड्डा बाजार की जलेबी लोगो में काफी समय से पसंद की जा रही है | वड्डा से होकर ही झूलाघाट नेपाल जाया जाता है , यह से गुजरने वाला हर एक नागरिक जलेबी का स्वाद लेना नहीं भुलता है |
यहाँ जलेबी का कारोबार पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा है | यह पिछले 30 साल से जलेबी से कारोबार से जुडी भावना भट्ट बताती है की उनका पिछले कई सालो से जलेबी का कारोबार चलता आ रहा है | यहाँ जलेबी बनाने का पारम्परिक तरीका , रंग , तथा स्वाद ,जलेबी को खास बनाता है | अगर आप कभी  पिथौरागढ़ आते है तो वड्डा की जलेबी का स्वाद लेना न भूलिएगा |

Leave a Reply

error: Content is protected !!