Chardham Yatra 2023: मां यमुना के मायके पहुंचे सीएम धामी, आज खोलगे गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का अगाज हो गया है | अक्षय तृतीया के अवसर पर आज शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमनोत्री कपाट ग्रीष्माकाल के लिए श्रद्धालुऔ दर्शनार्थ खोल दिए जाएगे | माँ गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है | दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे | मां यमुना मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यमुना की डोली को यमनोत्री धाम के लिए रावना होगी |

चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था भी हरिद्वार से यमनोत्री धाम के लिए रवाना हुआ | गंगोत्री के कपाट दोपहर 12 :13 मिनट पर और यमनोत्री के कपाट 12 :41 मिनट पर खुलेंगे| गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई | इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई | मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रमीण भावुक हो गए |

Published By: Ruchi Jugran

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!