Pilot became unbalanced, fell down while landing

 

अनूठे करतब दिखाराहे थे पायलट राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रत्योगिता में | इस दौरान छेत्र के लोगो को कई अनचाहे पलो को भी देखना पड़ा | इसी प्रतियोगिता के दौरान एक पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर मैदान पर निचे गिरा और बाल बाल बचा | वही एक दूसरे पायलट ने भटक कर वार्ड नंबर एक में खेत में लैंडिंग करी |

शुरुवात में तो प्रतियोगिता काफी रोमांचिक रही | जालेख नामक पहाड़ी से करतब दिखते पैराग्लाइडर कपकोट के केदारेश्वर नमक धाम पर उतर रहे थे | इसी बीच भीमताल निवासी पायलट भुवन का ग्लाइडर मैदान पर उतरते समय असंतुलित हो गया | ग्लाइडर डगमगाते हुए तेज रफ़्तार से निचे की ओर आया और मैदान की सतह पर बने सीमेंट की सतह पर बीचो बिच आकर गिर गया | अनहोनी के आभास में सभी मौजदा लोग तेजी से पायलट की और गए | घभराहट में लोगो ने एम्बुलेंस बुलाई | हालाकि पायलट ने सबको तसल्ली देदी थी की उसे गंभीर चोट नहीं लगी है | एम्बुलेंस के आने पर चालक एम्बुलेंस की तरफ खुद चल कर गया, जहसे चालक को सीएचसी अस्पताल लेजाकर भर्ती किया गया | पायलट का उपचार करने वालीं डॉ. अनुभा कुमार ने बताया कि पायलट को गंभीर चोट या फ्रैक्चर नहीं था। कमर में हल्की चोट थी। हाथ, पैर में खरोंच थी। प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!